महराजगंज: तस्करों का नाम मुकदमे से हटाने की कोशिश, चौकी प्रभारी सस्पेंड

तस्करों का नाम मुकदमे से विवेचना के दौरान निकालने के प्रयास में एसपी ने भारत-नेपाल बार्डर से सटे चौकी प्रभारी को बीती रात सस्पेंड कर दिया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 21 September 2024, 8:38 AM IST
google-preferred

महराजगंज: इंडो- नेपाल बार्डर पर एसएसबी के साथ तस्करों के झड़प केस की विवेचना में लापरवाही पर बहुआर चौकी इंचार्ज बहुआर नीरज कुमार को एसपी सोमेन्द्र मीना ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निचलौल थाना क्षेत्र से जुड़े नेपाल बार्डर के समीप कुछ दिन पहले एसएसबी के साथ तस्करों ने झड़प कर दिया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में निचलौल थाना में केस दर्ज हुआ था। केस की विवेचना बहुआर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को सौंपी गई थी।

आरोप है कि विवेचना के दौरान कुछ तस्करों का नाम केस से निकालने का प्रयास करने लगे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच कराई। इसके बाद बहुआर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि बहुआर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया की अभी किसी नए की तैनाती नहीं हुई है।

जल्द ही बहुआर चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती की जाएगी। 

Published :  21 September 2024, 8:38 AM IST

Related News

Advertisement