हिंदी
सिसवा बाजार (महराजगंज): नगरपालिका सिसवा कस्बे के एक मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का गंठन हुआ जिसमें 21 सदस्यों को मनोनीत करते हुए कमेटी टीम में शामिल किया। बैठक में नगर व क्षेत्र के हर जरूरत को देखते हुए मजबूत व्यापार मंडल का गठन करने के लिए सभी ने एक स्वर में व्यापार मंडल बनाने संबंधी सुझाव दिए। नगर पालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर पांच गांधीनगर स्थित एक मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारीलाल कंछल के निर्देश पर एक बैठक आयोजित की गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सिसवा में व्यापार मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राकेश सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नगर के 21 सदस्यों को संगठन में पदाधिकारी का जिम्मेदारी सौपीं गई। जबकि नगर पालिका सिसवा के ई बैट्री ई रिक्शा चालक संघर्ष मोर्चा का गठन करते हुए उक्त संगठन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से आमीद खान को चुना गया।
प्रिंस खरवार, माहताब अंसारी, सुनील जायसवाल को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए 21 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश सिंह उर्फ़ रिंकु से ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष इश्तेयाक अहमद, जिलाकार्यकारिणी सदस्य संतोष वर्मा, विजय चौहान, ग्राम बीजापार पूर्व ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, जवाहरलाल गुप्ता, गुड्डू शर्मा, गौतम कन्नौजिया, सोनू गुप्ता, ईश्वर यादव, नदीम अहमद, जावेद अहमद, इरफ़ान खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Published : 29 July 2024, 12:44 PM IST
Topics : executive Maharajganj Siswa उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा महराजगंज व्यापार मंडल सिसवा बाजार