विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कहा- कांग्रेस ने सम्मान सहित बुलाया इसलिये प्रियंका गांधी के मंच पर गयीं मेरी दोनों बहनें

नौतनवा से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने लोकसभा चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्‍यूज़ से खास बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने सम्मान सहित बुलाया इसलिये प्रियंका गांधी के मंच पर मेरी दोनों बहनें गयीं। विशेष खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 May 2019, 7:26 PM IST

महराजगंज: उत्‍तर प्रदेश के नौतनवा की विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी आज महराजगंज जनपद मुख्यालय स्थित डाइनामाइट न्यूज़ के ब्यूरो कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

यह भी पढ़ें: सुरक्षा घेरा छोड़ आम जनता से मिलीं प्रियंका गांधी वाड्रा, लोगों का जीता दिल, अमरमणि त्रिपाठी की दोनों बेटियां भी रहीं साथ-साथ

उन्‍होंने डाइनामाइट न्‍यूज़ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि कांग्रेस ने सम्मान सहित दोनों बहनों तनुश्री त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी को आज प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में मंच पर बुलाया था। इसलिये वह मंच पर पहुंची थीं। यदि कोई सम्‍मान देता है तो आप उसे मना नहीं कर सकते। 

विधायक अमनमणि त्रिपाठी का इंटरव्यू करते डाइनामाइट न्यूज़ के ब्यूरो चीफ शिवेन्द्र चतुर्वेदी 

इसके अलावा उन्‍होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार चुनाव केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इस चुनाव में जनता बहुत बोलते नहीं दिख रही है। महराजगंज में तो सीधी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्‍कर है। दोनों ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है। वहीं गठबंधन की ओर से मैदान में प्रत्‍याशी भी अपना प्रचार प्रसार कर र‍हे हैं लेकिन वह उस तरीके से सामने नहीं आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में गरजी प्रियंका गांधी.. बोली- देश के संस्‍थानों पर कब्‍जा कर रही भाजपा

निर्दलीय विधायक होने पर व‍ह किसके साथ हैं इस सवाल पर उन्‍होंने कहा कि सपोर्ट की कहां बात है, मेरी बहन तनुश्री त्रिपाठी कांग्रेस की ओर से एक दिन की प्रत्‍याशी रही थी। उसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली बुलाया गया और समझाया गया कि वह अभी नहीं चुनाव नहीं लड़े। ऐसी में मेरा नैतिक दायित्‍व है यदि मेरी बहन कोई प्रतिबद्धता रखती है तो मैं भी उसे पूरा करूं। 

गठबंधन कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगा के सवाल वह बेबाक तौर पर कहते हैं कि इस बार केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्‍कर हैं। गठबंधन प्रदेश की दो-चार सीटों पर मजबूती से टक्‍कर दे रही है। जितनी जातियों को लेकर मेल मिलाप किया गया है वह अपना असर दिखाएंगी इसमें मुझे शक है। 

Published : 
  • 16 May 2019, 7:26 PM IST

No related posts found.