महराजगंज: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया संग, किया रेप, पहुंचा जेल, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गया संग ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानिये पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और विश्वास का गला घोंटकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वांछित युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जानकारी अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत एक मामले में वांछित अभियुक्त देवेन्द्र प्रताप निवासी मधुबनी थाना चौक महराजगंज लड़की को भगा ले गया था। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पोक्सो एक्ट समेत मुआस 192/20 धारा 363/366/376 व 16/17 में वांछित अभियुक्त था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को कोल्हुई तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को कहना था कि उक्त युवक कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती को भगा ले गया था। लड़की के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और वह इस मामले में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।










संबंधित समाचार