महराजगंज: सिसवा-घुघली रेल प्रखंड में हादसा, युवक की मौत, इलाके में हड़कंप

महराजगंज जिले के सिसवा-घुघली रेल प्रखंड में बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 August 2023, 7:02 PM IST
google-preferred

सिसवा बाजार (महराजगंज): सिसवा-घुघली रेल प्रखंड में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। 

इस बात जानकारी रेलवे पटरी का निरिक्षण कर रहे कीमैन ने स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शव का पहचान ग्राम सभा शेषपुर निवासी शंभू पुत्र छोटेलाल (25) के रूप में हुई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गुरुवार की दोहपर सिसवा-घुघली रेल प्रखंड के बीच बंदी ढाले के एक किलोमीटर दूर पोल सख्या 338/20 व 338/21 के बीच रेलवे ट्रैक का निरिक्षण कर रहे कीमैन ने एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख। जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना सिसवा स्टेशन अधीक्षक को दी। 

जहां सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। 

Published :  3 August 2023, 7:02 PM IST

Related News

Advertisement