हिंदी
बलरामपुर: महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। बलरामपुर के झारखंडी मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया जायेगा। महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर श्री शिव नाट्य कला मण्डल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह शिवनाट्य कला मंडल का 49वां वर्ष है। हर साल की भांति इस साल गाजे बाजे के साथ भगवान भोले शंकर के बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सारा कार्यक्रम बलरामपुर की धर्म प्रेमी जानता के सहयोग से होता है। शिवनाट्य कला मंडल के महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने बताया कि शिवरात्रि के दिन निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही। समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से राम बक्श, अम्बरीष शुक्ल, संतोष कसेरा व रजत प्रकाश को मुख्य कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। उक्त बैठक में राधेश्याम आचार्य, श्याम गोपाल सक्सेना, राधेश्याम मिश्रा एडवोकेट, सुशील सोनी, विजय कश्यप, सुनील कसेरा, वेद प्रकाश, चंदन श्रीवास्तव इत्यादि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published : 12 February 2018, 6:01 PM IST
Topics : आयोजन झारखंडी मंदिर धूमधाम बलरामपुर बैठक भव्य महाशिवरात्रि
No related posts found.
No related posts found.