हिंदी
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिये विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महेश्वर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अनिल निगवाल ने बताया कि एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मणों’ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आरोपी बादल चौबे को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि चौबे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह हिंदू देवताओं और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणियों से परेशान था। उसने कहा कि इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था।
Published : 24 May 2023, 6:06 PM IST
Topics : खरगोन गिरफ्तार पुलिस पोस्ट मध्य प्रदेश सोशल मीडिया
No related posts found.