हिंदी
लखनऊ: यूपी में विधान चुनाव-2022 संपन्न होने के बाद इन दिनों विधान परिषद चुनाव चल रहे हैं। इस साल के शुरूआत से ही यूपी में जो चुनावी मौसम शुरु हुआ है, वो साल के अंत तक रहने वाला है। क्योंकि विधान परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य सरकार नगरीय निकायों के चुनावों में जुट जाएगी। नगरीय निकायों के चुनावों के लिये अप्रैल माह में वार्डों का परिसीमन शुरू हो जायेगा और चुनाव इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक नगर विकास विभाग अप्रैल में सभी नगरीय निकायों में परिसीमन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। जिसके बाद एक तरह से नगरीय निकायों चुनावों की तैयारी शुरू हो जायेगी, जो इस साल के अंत में प्रस्तावित हैं। नगर विकास विभाग इसके लिये जरूरी दिशा-निर्देश बनाने और इसे जारी करने की तैयारियों में जुट गया है।
योगी आदित्यनाथ कि पिछली सरकार ने बड़े पैमाने पर नगरीय निकायों का गठन किया था। जानकारी के मुताबिक वार्डों का परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा। वार्डों की कुल संख्या में शहरी निकायों के मतदाताओं को बराबर-बराबर बांटा जाएगा। पिछली बार 652 नगरीय निकायों में चुनाव हुए थे। इस बार 734 निकायों में चुनाव होंगे।
Published : 24 March 2022, 7:06 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव परिसीमन राज्य सरकार लखनऊ वार्ड
No related posts found.