हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन आज दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की प्रेस कांफ्रेंस में मौर्य की चुनावी सीट का भी ऐलान कर दिया गया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज जनपद के 251 सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव में उतारने का ऐलान किया है।
भाजपा ने आज दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके यूपी चुनाव के लिये पहले व दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सीएम योगी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। सीएम योगी इस बार गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
Published : 15 January 2022, 2:04 PM IST
No related posts found.