हिंदी
लखनऊ: यूपी के लखनऊ में हर दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। इसी कड़ी में राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र के गुलामहुसैन पुरवा में रोड क्रॉस कर रहे मां बेटे को अनियंत्रित क्रेन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सड़क दुर्घटना की चपेट में आया सिपाही, मौके पर हुई मौत
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन चालक और क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
Published : 2 March 2019, 2:51 PM IST
No related posts found.