UP Election: महराजगंज की फरेंदा और सदर विधानसभा सीट पर भी जल्द होगा सपा उम्मीदवारों का ऐलान

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को महराजगंज की पांच में से तीन विधानसभा सीटों के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। फरेंदा और सदर सीट पर पार्टी जल्द अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 February 2022, 5:24 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने महराजगंज द्वारा आज महराजगंज जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। जिन सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा हुई हैं, उनमें 317, सिसवा, नौतनवा और पनियरा विधानसभा सीट शामिला हैं। जानकारी के मुताबिक फरेंदा और सदर सीट पर भी सपा प्रत्याशियों की जल्द घोषणा की जायेगी। 

बता दें कि महराजगंज जनपद की 317, सिसवा विधानसभा सीट के लिये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने करीबी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को टिकट दिया है। 

महराजगंज जनपद की नौतनवा विधानसभा सीट से सपा ने कुं. कौशल सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि पनियरा विधानसभा सीटे के लिये कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट दिया गया है।

Published : 
  • 7 February 2022, 5:24 PM IST

Related News

No related posts found.