हिंदी
लखनऊ: यूपी में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में बुलाई है। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दल 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। सरकार में सहयोगी होने के बावजूद इनकी नहीं सुने जाने का मामला चर्चा के केंद्र में रहेगा।

अपना दल (सोनेलाल) की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल के वन-ए माल एवेन्यु स्थित सरकारी आवास पर होगी। बैठक में पार्टी की संरक्षिका केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही सभी विधायक व प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कैपिटल हॉल में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। जिसके बाद ये तय किया जाएगा कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी गठबंधन के साथ लड़ा जाए या नहीं
Published : 7 January 2019, 11:48 AM IST
Topics : अनुप्रिया पटेल अपना दल ओमप्रकाश राजभर बैठक भाजपा लखनऊ लोकसभा चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
No related posts found.
No related posts found.