हिंदी
लखनऊ: विश्विद्यालय में परीक्षाओं व हॉस्टल फीस माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गयी। जिसके बाद प्रदर्शनकारी समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा सड़कों पर घसीटा गया, जिससे वहां एक बार माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
सोमवार को पूर्व समाजवादी छात्र सभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रसभा के कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पहुँचे, जहां वे विश्विद्यालय में होने वाली परीक्षाओं व हॉस्टल फीस माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए गांधी प्रतिमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात थी।प्रदर्शनकारियों से पुलिस की हुई तीखी नोकझोंक हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को सड़क पर घसीटा और उन्हें हिरासत में लिया।
Published : 22 June 2020, 2:35 PM IST
No related posts found.