
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के बाद से दोनों दलों में गठबंधन के कयास लगने लगे हैं। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करने के बाद से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि Uttar Pradesh की 13 सीटों पर उपचुनावों को लेकर दोनों के बीच बात बन सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर पहले भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह भाजपा के साथ गठबंधन में होकर भी भाजपा पर लगातार निशाना साधते रहते थे। इन्हीं मतभेदों के चलते बाद में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद नया ठिकाना तलाश रहे राजभर ने बड़ा कदम उठाया है।
मुलायम सिंह समेत कई नेता पहुंचे सपा कार्यालय
अखिलेश यादव के पिछले दो दिन बाहर रहने के कारण आज सपा दफ्तर पर खासी भीड़भाड़ रही। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, एमएलसी उदयवीर सिंह आदि कई लोग भी पहुंचे।
Published : 24 August 2019, 12:12 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav By election Omprakash Rajbhar Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश उपचुनाव ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी