यूपी में धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार, ISI से फंडिंग, हजारों का मतांतरण, जानिये पूरा काला कारनामा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है। इस खेल में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पुलिस द्वारा गिरफ्तार जहांगीर और उमर गौतम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार जहांगीर और उमर गौतम


लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। संगठित तरीके से धर्मांतरण कराने का यह मामले सामने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। यूपी एटीएस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी पर अब तक कई लोगों का मतांतरण करने का आरोप है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रशांत कुमार, ADG, लॉ एंड ऑर्डर, यूपी 

अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस तथा कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतांतरण का बड़ा खेल चल रहा है। पुलिस को गैर मुस्लिमों को मुस्लिम बनाने के कारनामे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एटीएस को सक्रिय किया गया। एटीएस द्वारा इस मामले में दिल्ली के जामियानगर के मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी को गिरफ्तार किया गया है, दोनों पर गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को इनसे पूछताछ में और भी लोगों के नाम सामने आने की उम्मी है। मतांतरण के मामले में बड़ी तफ्तीश जारी है। 

गिरफ्तार उमर तथा जहांगीर ने पुलिस को अब तक की पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने धन का लालच देकर एक हजार से अधिक लोगों का मतांतरण करवाया है। इनको आइएसआइ से इस काम के लिए फंडिंग होती थी। यह लोग मूक और बधिर बच्चों और महिलाओं को टार्गेट करते थे। मतांतरण के बाद महिलाओं की शादी भी कराई गई है। इस काम के लिए एक पूरा गिरोह काम कर रहा था। इन लोगों का रैकेट और भी कई राज्यों में सक्रिय होने की बात सामने आई है।

ATS की गिरफ्त में दोनों आरोपी 

पुलिस के मुताबिक धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने एक हजार लोगों का धर्म बदलवाकर उन्हें मुस्लिम बनाने की बात स्वीकार की। आरोपी गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे। दोनों मौलानाओं का दावा है कि यह तो इस्लामिक सेंटर के नाम से संस्था चलाते हैं। दोनों मौलाना नोएडा डेफ सोसायटी में संचालित मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभी तक करीब एक हजार लोगों का मतांतरण करवा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से एक हजार महिलाओं बच्चों की सूची मिली है। कानपुर, वाराणसी और नोएडा के भी तमाम बच्चों, महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। कानपुर के एक बच्चे को तो दक्षिण भारत के किसी शहर में ले जाया गया है। उसके बारे में एसटीएफ पता लगा रही है।










संबंधित समाचार