Site icon Hindi Dynamite News

Crime in UP: बेदर्द बनी यूपी, चाकू से गोदकर सरेआम पत्नी की हत्या, सड़क पर तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को झकझौर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। महिला सड़क पर लड़पती रही और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in UP: बेदर्द बनी यूपी, चाकू से गोदकर सरेआम पत्नी की हत्या, सड़क पर तड़पती रही महिला, तमाशबीन बने लोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला मामला सामने आया है, जिससे साफ पता चलता है कि लोगों में संवेदनशीलता जैसे मानों खत्म हो गई है। यहां अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किये। लहुलुहान महिला बीच सड़क पर तड़पती रही और लोग ने केवल तमाशबीन बनकर उसे देखते रहे, बल्कि उसकी फोटो-वीडियो भी बनाते रहे। बाद में बुरी तरह जख्मी इस महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इंसानियत को झकझौर कर रख देने वाली यह घटना राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर की है। यहां अवैध संबंध के शक में महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला को चाकू से गोदकर हत्या करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसका ही पति है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से सीतापुर निवासी मो. रफीक मड़ियांव के गायत्रीनगर में परिवार के साथ रहता था। सिलाई का काम करने वाले रफीक के परिवार में उसकी पत्नी अफसाना और पांच साल की बेटी है। रफीक को संदेह था कि उसकी पत्नी अफसाना का दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी हुआ करता था। इसी विवाद के चलते रफीक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार रफीक ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी अफसाना सुबह से ही लापता थी। उसे कई जगह तलाश किया गया लेकिन अफसाना का रफीक को कोई सुराग नहीं मिला। शाम को अफसाना पास की गली में आती दिखा तो गुस्साये रफीक ने उससे सवाल करने शुरू कर दिये। दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और उग्र रफीक ने अफसाना पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोल दिया। उसके पेट और सीने पर कई वार किए गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई।

बुरी तरह घायल अफसाना सड़क पर गिरकर चीखने लगी। अफसाना की चीख पुकार सुनाकर वहां आसपास के लोग जुट गये। लहुलुहान अफसाना मदद की भीख मांगती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। लोग मदद को छोड़कर उसकी फोटो खींचते रहे और अफसाना का खून बहता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में अफसाना को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। 

Exit mobile version