हिंदी
पुलिस वीक के तीसरे दिन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने बहादुरी और प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किए गए पुलिस जवानों को शुभकामनाएं दी।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आयोजित पुलिस वीक के तीसरे दिन यूपी के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई आला अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पुलिस वीक में शिरकत करने पहुंचे पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने साइबर क्राइम को पुलिस के लिए बड़ी चुनौती करार दिया। साथ ही कहा कि इससे निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस वीक में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
Published : 5 April 2018, 3:45 PM IST
Topics : पुलिस वीक राज्यपाल लखनऊ सम्मानित सीएम योगी आदित्यनाथ
No related posts found.