हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिये ऑपरेशन क्लीन के साथ कई जगहों के बड़े पुलिस अफसरों को बदल दिया है।

सीएम योगी को इन जिलों से अपराध की लगातार शिकायतें मिल रही थी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यस्था को अव्वल बनाये रखने के लिये सीएम योगी ने कई आईजी और एसएसपी को बदल दिया है।

सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी के जिन जनपदों के पुलिस अफसरों को बदला हैं, उनमें एटा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, मुरादाबाद शामिल हैं।

इनके साथ ही यूपी के कई अन्य जनपदों के पुलिस विभाग में भी तबादला किया गया लेकिन पश्चिमी यूपी के इन क्षेत्रों से हाल के दिनों में अपराध की सूचनाएं बढती जा रही थी।


Published : 26 March 2021, 10:57 AM IST
No related posts found.