हिंदी
लखनऊ: कांग्रेस के भारत बंद को लेकर समाज वादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने आ गये है। दोनों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अखिलेश यादव ने जहां भाजपा को अहंकारी करार दिया वहीं सीएम योगी ने सपा समेत विपक्षी दलों से विकास में भागीदार बनने की अपील की है।
योगी का बयान
भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश में हो रहे प्रदर्शनों के बीच सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ विकास कर रहा है। भारत दुनिया की एक तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन रही है, ऐसे में विपक्षी.. देश की सफलता को पचा नही पा रहे हैं और बंद जैसे हथकंडे अपना रहे है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा और देश की सफलता से विपक्षी दल हताश और निराश है, उनके पास न तो नीति है और ना ही नीयत और नेता।
अखिलेश का बयान
सीएम योगी के तंज के बाद सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इसका कड़ा जबाव दिया। अखिलेश ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार अति अहंकारी और घमंडी हो गयी है, लोकतंत्र में घमंड किसी के लिये भी अच्छा नहीं होता। भाजपा देश को गुमराह कर रही है और बढ़ती हुई महंगाई को देश के लिये खुशहाली बता रही है। किसानों, गरीबों और युवाओं की भावनाओं से खेला जा रहा है।
अहंकारी कह रहे हैं कि अगले 50 साल तक भाजपा सरकार ही रहेगी. मीडिया, सांविधानिक संस्थानों व लोगों की भीड़तंत्रीय हत्याओं के बाद अब क्या ये जनता के सरकार चुनने के अधिकार की भी हत्या करेंगे, जो ऐसे तानाशाही बयान दे रहे हैं. देखियेगा जनता अगले 50 हफ़्तों से पहले ही इनको जवाब दे देगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2018
अखिलेश ने कहा कि कुछ महीनों पहले यूपी विधान सभा के सामने किसानों ने आलू फैंके थे, सरकार बताये कि उसने कितने किसानों के आलू अब तक खरीदे हैं?
Published : 10 September 2018, 12:57 PM IST
Topics : अखिलेश यादव आमने सामने उत्तर प्रदेश भाजपा भारत बंद सपा सीएम योगी
No related posts found.