
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजक प्रदेश बन गया है।
यहां अपराधी बेलगाम है, प्रशासन नाकाम है और जनता से किए गए भाजपा सरकार के वादे खोखले और जनता को धोखे में रखने वाले हैं। लोग असुरक्षा में जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बांके बिहारी मंदिर हादसे पर जताया दुख, कहा- इस घटना से लेना चाहिए सबक
अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था सुधारने के लम्बे चौड़े बयान दिए थे। आज भी वह यह कहते नहीं थकते कि भाजपा सरकार में बेटियां सड़क पर सुरक्षित निकल रही है।
शुरू में उन्होंने रोमियों स्क्वाड और मिशन शक्ति के भी खूब विज्ञापन छपवाए थे। लेकिन हकीकत में उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के अपराधों में पहले नम्बर पर है।(वार्ता)
Published : 23 August 2022, 7:03 PM IST