हिंदी
लखनऊ: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी अखाड़े में कूदने का ऐलान किया है। बता दें कि सीएम योगी को भाजपा ने उनके गृहजनपद गोरखपुर की सदर सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर उर्फ रावण ने भी इसी सीट से सीएम योगी को चुनाव में टक्कर देने का ऐलान किया है।
बता दें कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर इससे पहले यूपी चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना चाहते थे। इसके लिये उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कुछ चरणों की बातचीत भी की लेकिन अखिलेश यादव इस गठबंधन को लेकर ज्यादा आगे नहीं बढ़े।
सपा से गठबंधन न होने के बाद चंद्रशेखर ने सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर की सदर सीट से चुनावी ताल ठोकने का ऐलान किया है।
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। वे जातीय संघर्ष को बढ़ाना देने और धार्मिक उन्माद को फैलाने के आरोपों में 16 माह तक जेल की सजा भी काट चुके हैं। इससे पहले 2019 में वे पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
Published : 20 January 2022, 1:44 PM IST
No related posts found.