हिंदी
लखनऊ: यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने की बात कही थी लेकिन सरकार की ओर से दिया गया समय पूरा हो चुका है और सूबे की सभी सड़कों का मरम्मत का काम अभी भी अधूरा है।
इस बारे में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने यूपी सरकार में व्यवसायिक एंव कौशल विकास मंत्री सुरेश पासी से बात की तो उन्होने बताया कि सड़को के मरम्मत कार्य मे लापरवाही बरतने वाले विभागों के अधिकारियों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। मामलें मे लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
गौरतलब है की सड़को के मरम्मत का काम कई राज्य के कई विभागों को सौंपा गया था लेकिन गन्ना अनुंसधान और सिंचाई जैसे विभागों ने तय समय सीमा में सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं किया।
Published : 18 June 2017, 3:25 PM IST
No related posts found.