हिंदी
देवरिया: जनपद में सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़े को गलत बताते हुए दावा किया कि इस चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान किया है। हम चुनाव जीत रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार व्यास यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव अहम है। यह चुनाव देश बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है। गरीबों, किसानों, नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, जनता ने हमारे सभी प्रत्याशियों को जीतने के लिए खुलकर समर्थन दिया है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान किया है। हम चुनाव जीत रहे हैं।
व्यास यादव ने आरोप लगाया कि मीडिया के लोग सभी एग्जिट पोल के परिणाम भाजपा के पक्ष में दिखा रही है। जो सरासर गलत है। भाजपा ने केवल झूठ बोल कर चुनाव जीतने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि पार्टी के सभी लोग काउंटिंग शुरू होने से लेकर काउंटिंग समाप्त होने तक काउंटिंग स्थल के आसपास डटे रहें। ये लोग EVM नहीं DM के माध्यम से सीट लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग घपलाबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे उसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी हम देंगे।
Published : 3 June 2024, 7:13 PM IST
Topics : Deoria election results Vyas Yadav उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल चुनाव परिणाम देवरिया विपक्ष व्यास यादव समाजवादी पार्टी