हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा चूक मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि महेश कुमावत बृहस्पतिवार रात मामले में एक अन्य आरेापी ललित झा के साथ थाने आया था और दोनों को विशेष शाखा के हवाले कर दिया गया था। तभी से उनसे पूछताछ की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि कुमावत का कहना है कि वह आरोपियों द्वारा बनाए गए ‘भगत सिंह फैन क्लब पेज’ का सदस्य था। यह पेज अब ‘डिलीट’ हो चुका है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि कुमावत को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Published : 16 December 2023, 5:43 PM IST
No related posts found.