हिंदी
लखनऊ: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव समय से ही होंगे इसके लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताअओं से कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। इसके लिये सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। आयोग जल्द ही लोकसभ चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने पिछले तीन दिन तक जिलों एवं मंडल के शीर्ष प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार भी मौजूद थे। (वार्ता)
Published : 1 March 2019, 4:09 PM IST
Topics : चुनाव पाकिस्तान भारत लखनऊ लोकसभा लोकसभा चुनाव सुनील अरोड़ा
No related posts found.