हिंदी
नयी दिल्ली: भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के वास्ते रविवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की।
यह सूची भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जारी की।
यह भी पढ़ें: आप तेजी से बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की फैक्टरी : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सचदेवा ने कहा कि उन्होंने फरवरी 2025 में प्रस्तावित चुनाव से लगभग एक साल पहले विधानसभा प्रभारियों की इस सूची की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें आगामी लोकसभा चुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव दोनों के लिए पार्टी को संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी।’
यह भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष शशि यादव पार्टी से निष्कासित
दिल्ली में फिलहाल भाजपा के आठ विधायक हैं।
Published : 29 January 2024, 1:48 PM IST