हिंदी
चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के हिस्से के रूप में लड़ेगी।
यह भी पढ़ें : केवल ‘आप’ निशुल्क शिक्षा की गारंटी दे सकती है : केजरीवाल
लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं जबकि विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने जींद में पार्टी की ‘बदलाव जनसभा’ में कहा, ‘‘आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है, जो आम आदमी पार्टी है। एक तरफ उन्हें पंजाब, तो दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार दिखती है। आज हरियाणा एक बड़ा बदलाव चाहता है। इसके पहले दिल्ली और पंजाब के लोगों ने यह बड़ा बदलाव किया था और अब वहां के लोग खुश हैं।’’
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में राघव चड्ढा का निलंबन खत्म,अब सदन की कार्यवाही में ले सकेंगे भाग
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के हिस्से के रूप में लड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
Published : 28 January 2024, 6:25 PM IST
Topics : AAP contest haryana assembly elections Lok Sabha Election अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हरियाणा