दिल्ली भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष शशि यादव पार्टी से निष्कासित

डीएन ब्यूरो

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष शशि यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

अध्यक्ष शशि यादव पार्टी से निष्कासित
अध्यक्ष शशि यादव पार्टी से निष्कासित


नयी दिल्ली:  दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष शशि यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अनुशासनात्मक आधार पर यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

सचदेवा द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि यादव ने पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों, लोकसभा प्रभारियों, जिला अध्यक्षों आदि की नियुक्ति की घोषणा की थी जो पार्टी के संविधान के अनुसार मान्य नहीं है।

पत्र में कहा गया है कि यादव को 'पार्टी विरोधी और असामाजिक गतिविधियों' के लिए पिछले कुछ दिनों से राज्य नेतृत्व द्वारा आगाह किया जा रहा था और चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने इसकी अवहेलना की।

पार्टी द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर यादव की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।










संबंधित समाचार