हिंदी
रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट को छोड़कर आखिर रायबरेली से चुनाव मैदान में क्यों उतरे हैं? लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की परंपरागत अमेठी सीट पर सस्पेंस और बेहद कसमकस चल रही थी। जिसे लेकर पार्टी ने शुक्रवार को तस्वीर साफ कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अमेठी राहुल गांधी की पुरानी सीट है, जहां से वह तीन बार चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की। हालांकि, 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी ने अमेठी सीट पर जीत की हैट्रिक बनाई थी, लेकिन 2019 में भाजपा सांसद स्मृति ईरानी से हार गए थे।
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी यूपी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। लेकिन पार्टी नेताओं को राहुल को यूपी में चुनाव लड़ने के लिए काफी मान मनौवल करना पड़ा। तब जाकर वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। लेकिन उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर साफ इंकार कर दिया था।
विरासत का हवाला देकर राहुल को मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितयों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा। अभी भी वह पार्टी को लेकर उत्साहित हैं। इस वजह से इस सीट को नहीं छोड़ा जा सकता है। इस पर राहुल ने हामी भरी।
जानकारों ने बताया कि माना जा रहा है कि राहुल ने रायबरेली सीट को इसलिए चुना क्योंकि यह उनकी पुश्तैनी सीट है। यहां से फिरोज गांधी ने राजनीतिक सफर शुरू किया। इंदिरा यहीं से PM बनीं और सोनिया 20 साल सांसद रहीं।
रायबरेली लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीते। उसके बाद 1958 में भी उन्होंने चुनाव जीता। उनके निधन के बाद1967 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने इस सीट से पर्चा भरकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की। ऐसे में यह सीट गांधी परिवार की विरासत बन गई। 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी लोकसभा सीट से उतर कर गांधी परिवार की विरासत को संभालने जा रहे हैं।
दूसरी तकफ रायबरेली से राहुल के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली में नामांकन के लिए मौजूद रहेंगी।
Published : 3 May 2024, 1:32 PM IST
Topics : amethi contest Lok Sabha Election rae bareli Rahul Gandhi अमेठी कांग्रेस रायबरेली राहुल गांधी