लोकसभा चुनाव: यूपी की आठ सीटों पर पांच बजे तक 58.61% मतदान, अन्‍य 10 राज्‍यों की स्थिति भी जानें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की आठ सीटों पर 5 बजे तक 58.61% मतदान हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी डिटेल..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ: प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक 58.61% मतदान हो चुका है। जबकि यूपी की आठ सीटों पर 9 बजे तक 11 फीसदी और 11 बजे तक 24.31% मतदान हुआ था।

साथ ही लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 प्रदेशों और एक केंद्र शासित राज्‍य में 95 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। अलग-अलग राज्‍यों में शाम पांच बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा।

1. असम : 73.32

2. बिहार : 58.14

3. छत्‍तीसगढ़ : 68.70

4. जम्‍मू कश्‍मीर : 43.37

5. कर्नाटक : 61.80

6. महाराष्‍ट्र : 55.37

7. मणिपुर : 74.69

8. उड़ीसा : 57.41

9. पुडुचेरी : 72.40

10. तमिलनाडु : 61.52

11. उत्‍तर प्रदेश : 58.12

12. पश्चिम बंगाल : 75.27










संबंधित समाचार