
लखनऊ: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections)से ठीक पहले यूपी की सियासत में तेज हलचल का दौर जारी है। नेता अपने सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर गुड्डू जमाली (Guddu Jamali)आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में गुड्डु जमाली सपा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, कई सीनियर IAS अफसरों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे अखिलेश यादव की उपस्थिति में गुड्डू जमाली सपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सपा उन्हें एमएलसी प्रत्याशी बना सकती है।
लोक सभा चुनाव से ठीक पहले गुड्डू जमाली का समाजवादी पार्टी में जाना बसपा में बड़ी सेंधमारी बताई जा रही है।
Published : 28 February 2024, 11:11 AM IST
Topics : BSP Guddu Jamali Lok Sabha Election Samajwadi Party अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी लखनऊ समाजवादी पार्टी