हिंदी
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)(आप) और कांग्रेस (Congress)के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में गठबंधन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक आप ने दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को नया फार्मूला दिया है। इस फार्मूले पर दोनों पार्टियों में लगभग सहमति बन चुकी है और अंतिम रूप देने के बाद इसका जल्द ऐलान हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति फाइनल हो चुकी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दिल्ली की 7 में 4 लोकसभा सीटों पर आम आमदी पार्टी चुनाव लड़ सकती है जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। नई दिल्ली सीट आप के खाते में जा सकती है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस में हुआ अंतिम बंटवारा, देखिये लिस्ट कौन लड़ेगा कहां से
राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, बिहार और गुजरात के लिये भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सीट शेयरिंग का फार्मूल लगभग तय हो चुका है।
माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां जल्द की सीट शेयरिंग फार्मूले को अंतिम रूप देने के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती है।
Published : 22 February 2024, 12:19 PM IST
Topics : AAP Alliance Congress Lok Sabha elections आम आदमी पार्टी कांग्रेस गठबंधन नई दिल्ली लोकसभा चुनाव