हिंदी
लखनऊ: एक प्रेस वार्ता कर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस बात का ऐलान किया कि 80 लोकसभा सीटों पर बंटवारे को तय कर लिया गया है। कांग्रेस 17 सीट पर जबकि सपा 63 सीट पर लड़ेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में सीट बंटवारे का ऐलान किया।
गोरखपुर मंडल में कांग्रेस देवरिया, बांसगांव और महराजगंज कुल तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि शेष सभी लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
यूपी में सपा द्वारा कांग्रेस को दी गई सीटें:
1- रायबरेली
2- अमेठी
3- कानपुर
4- फतेहपुर सीकरी
5- बांसगांव
6- सहारनपुर
7- प्रयागराज
8- महराजगंज
9- बनारस
10- अमरोहा
11- झांसी
12- बुलन्दशहर
13- गाजियाबाद
14- मथुरा
15- सीतापुर
16- बाराबंकी
17- देवरिया
मध्य प्रदेश की खहुराहो सीट से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।
Published : 21 February 2024, 6:26 PM IST
Topics : Congress Gorakhpur Division Lok Sabha उत्तर प्रदेश कांग्रेस गोरखपुर मंडल लखनऊ लोकसभा समाजवादी पार्टी