हिंदी
बिहार: भोजपुरी गायक पवन सिंह ने ऐलान किया है कि वह बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने ट्वीट किया है, कि माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। बता दें कि बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।
जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद उन्होंने बाद में ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अब पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह की जगह एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
Published : 10 April 2024, 4:32 PM IST
Topics : Bhojpuri singer bihar Lok Sabha Election Pawan Singh पवन सिंह बिहार भोजपुरी गायक लोकसभा चुनाव