हिंदी
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में कंपेन को लेकर AAP ने वेबसाइट लॉन्च की। आप नेता सांसद संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वेबसाइट लॉन्च की। कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी देने के लिए ‘आप का राम राज्य’ वेबसाइट शुरू की।
यह भी पढ़ें: आतिशी का दावा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में रामराज्य के सपने को आम आदमी पार्टी ने साकार किया। यह पहली राम नवमी है, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं हैं।
आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐसा काम करके दिखाया, जिसकी तारीफ दुनियाभर के देश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AAP दफ्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राम जी को भी राम राज्य स्थापित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, उसी तरह अरविंद केजरीवाल को भी संघर्ष करना पड़ रहा है। दिल्ली की चुनी हुई सरकार को भी परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बिजली मुफ्त दी जा सकती है। आजादी के बाद मुफ्त बिजली योजना, मुफ्त पानी योजना और मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने वाली यह पहली सरकार थी। दिल्ली ऐसा करने वाला एकमात्र राज्य है।
उन्होंने कहा, हम राम राज्य के अपने सपने को जमीन पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published : 17 April 2024, 11:53 AM IST
Topics : AAP Launche Lok Sabha Election New Delhi आम आदमी पार्टी नई दिल्ली लॉन्च लोकसभा चुनाव वेबसाइट