
मुंबईः देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है। इस दौरान सड़कों से लेकर लोकल ट्रेन तक खाली दिखाई दिए हैं। देखिए डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता की खास रिपोर्ट।
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगने के बाद शनिवार को सुबह 10 के करीब लोग घरों से बेहद कम संख्या में निकले दिखाई पड़े। मुंबई के वर्ली नाका इलाके में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दौरान मुंबई के धड़कन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन में भी कोरोना और विकेंड लॉकडाउन का असर पड़ा है। बता दें कि जो लोकल ट्रेन पूरी तरह भरी हुई रहती थी। इस लोकल में इक्का दुक्का लोग ही सफर करते नजर आए हैं।
महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार शाम 8 बजे से लागू हुआ है जो सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन पूरे राज्य मे लागू रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और जरूरी सामान वाली दुकानों, मॉल आदि को कुछ छूट दी है।
Published : 10 April 2021, 1:05 PM IST
Topics : Corona virus Lockdown maharashtra Mumbai Weekend Lockdown कोरोना वायरस महाराष्ट्र मुंबई लॉकडाउन वीकेंड लॉकडाउन