हिंदी
लखनऊ: यूपी में विधानसभा की 9 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। कई मतदान केंद्रों पर बूथ खाली पड़े हैं। सुबह-सुबह लोग मतदान स्थल पर वोट डालने के लिए नहीं निकल रहे हैं। सुबह 09 बजे तक बेहद सुस्त तरीके से वोटिंग हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक यूपी में 9.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे कम वोटिंग गाजियाबाद सीट पर हुई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा कुंदरकी और सबसे कम गाजियाबाद विधानसभा में मतदान हुआ है।
किन सीटों पर हो रही है वोटिंग?
यूपी में आज 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, फूलपुर, कुंदरकी और सीसामऊ सीट पर वोटिंग हो रही है।
तीन बजे तक कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?
कटेहरी विधानसभा में 49.43%, खैर विधानसभा में 39.00%, करहल विधानसभा में 44.64% मतदान, सीसामऊ विधानसभा में 40.29%, मझवां विधानसभा में 43.64% मतदान, कुंदरकी विधानसभा में 50.03% मतदान, गाजियाबाद विधानसभा में 27.44% मतदान, मीरापुर विधानसभा में 49.06% मतदान और फूलपुर विधानसभा में 36.58% वोटिंग हुई।
Published : 20 November 2024, 9:58 AM IST
Topics : Dynamite News Ghaziabad Karhal Kundarki Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash trending news UP By Election voting Voting Percent in UP