
महराजगंज: लक्ष्मीपुर रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए की मौत के साथ ही वन विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लक्ष्मीपुर रेंज के मझौली गांव में शनिवार की सुबह एक तेंदुए को देखा गया था।
उसके बाद जानकारी मिली कि तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया है। उसके बाद तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
महीने के भीतर दूसरे तेंदुए की मौत, वन विभाग की बड़ी लापरवाही
तकरीबन एक महीने के भीतर इस रेंज की तरफ दूसरे तेंदुए की मौत होने पर वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
रेंजर का बयान
तेंदुए की मौत के मामले में डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ मझौली गांव के मस्जिद में घुस गया था। जिसे बाद में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसके बाद तेंदुए की मौत हो गई।
Published : 4 January 2025, 11:04 AM IST
Topics : Breaking News Dynamite News forest department Hindi News Leopard dies Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash suspicious uttar pradesh Viral video