देवरिया में वकीलों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी, कचहरी मेन रोड़ पर लगा लंबा जाम, धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के खिलाफ आक्रोशित वकीलों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 July 2024, 6:21 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के खिलाफ आक्रोशित वकीलों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संखया में वकीलो ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तबादले की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दौरान वकील कचहरी मेन रोड़ पर प्रदर्शन के दौरान लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने एतिहात के तौर पर धारा 144 भी लागू कर दी हैं। वकील राज्य सरकार तथा सदर विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे।

Published : 
  • 9 July 2024, 6:21 PM IST

Advertisement
Advertisement