
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कल रात एम्स में निधन हो गया है। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद नाजुक हालत में उन्हें रात 9 बजे एम्स लाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। देश और दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुबह से ही लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं। 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोधी रोड शवदाह गृह में दोपहर तीन बजे होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार। 12 बजे से 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर।
#RIP Former External Affairs Minister & senior BJP leader, Sushma Swaraj, passes away.
— Manoj TibrewalAakash (@Manoj_Tibrewal) August 6, 2019
सुषमा स्वराज के निधन के बाद पीएम मोदी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। साथ ही कई नेताओं ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि अपने सबसे करीबी सहयोगी सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर बहुत व्यथित हूं। वहीं BSP प्रमुख मायावती ने कहा है कि सुषमा एक योग्य नेता और शानदार वक्ता थीं, उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है।
Published : 7 August 2019, 9:40 AM IST
Topics : AIIMS bjp BSP former foreign minister sushma sawaraj एम्स पूर्व विदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी सुषमा स्वराज