हिंदी
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। इससे पहले लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले करीब दो लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में मछली पार्टी करना एसडीपीओ को पड़ा भारी, गृह विभाग ने दिए कार्रवाई के आदेश
इसके लिए कई संस्थानों और अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों सहित सहायक प्राध्यापक के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। वहीं पुलिस महकमे में भी हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां जानें कौन से पदों पर की जाएगी कितनी भर्ती।
शिक्षा विभाग : 1.25 लाख
पुलिस महकमा : 30 हजार
स्वास्थ्य विभाग : 25 हजार
नगर विकास विभाग : 9 हजार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग : 3 हजार
पंचायतीराज विभाग : 5 हजार
ग्रामीण कार्य विभाग : 1500
पथ निर्माण विभाग : एक हजार
पर्यावरण एवं वन विभाग :1500
Published : 7 June 2020, 2:02 PM IST