केंद्र में बड़े पैमाने पर तबादले: 48 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति
केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव और समकक्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। कई IAS, IPS और अन्य सेवाओं के अधिकारियों को अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षा, गृह, आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।