हिंदी
रांचीः शुक्रवार को आधी रात को तेलंगाना में फंसे मजदूरों को रांची पहुंचाया गया है। लगभग 1200 मजदूर आधी रात को विशेष ट्रेन से रांची पहुंचे है, जहां से उनकी सही तरीके से जांच करके सैनिटाइज्ड बसों में उनके घर पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज, 24 घंटे में हजारों केस आए सामने
जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली से खुली थी, रांची से सटे हटिया स्टेशन पहुंची। इस दौरान ट्रेन में भी कई ऐहतियात बरते गए हैं। 72 पैसेंजर वाले डिब्बों में केवल 54 मजदूरों को ही बैठाया गया था, एक कंपार्टमेंट में 8 की जगह 6 लोगों को ही बैठाया गया। घर पहुंचने की खुशी में कई मजदूरों की आंखों में आंसू आ गए।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान खुलेंगी शराब की दुकानें, लेकिन इन शर्तों के साथ
रेलवे स्टेशन पर भी इन मजदूरों का मेहमानों की तरह स्वागत किया गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने इन्हें गुलाब के फूल दिए और इनके लिए खाने की व्यवस्था की। रांची के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन सभी मजदूरों की जांच करके उन्हें घर भेजा जाएगा और इसके बाद इन्हें होम क्वारनटीन किया जाएगा, अगर किसी में भी कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें अलग रखा जाएगा।
Published : 2 May 2020, 10:59 AM IST
Topics : Jharkhand Lockdown in India Ranchi Special trains Telangana झारखंड तेलंगाना मजदूर रांची स्पेशल ट्रेन