हिंदी
कुशीनगर: जनपद में होली के मौके पर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
उक्त शराब बिहार सीमा डिबनी बंजरवा से मिली है। बताया जा रहा है कि 11 पेटी नकली शराब 440 शीशी के साथ एक प्लास्टिक के बोरे में पाई गई। मौके से एक मोबाइल, एक़ घड़ी, प्लास्टिक के गैलन में 5 लीटर स्प्रीट, 250 खाली शीशी के साथ प्लास्टिक टेप का एक बंडल भी बरामद किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सन्तोष कुमार है, वह गिदहा थाना फुलवरिया जिला गोपलगंज बिहार का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
Published : 26 February 2018, 4:20 PM IST
Topics : अवैध शराब कुशीनगर पुलिस पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद होली
No related posts found.
No related posts found.