हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों, को ईद मुबारक। रमज़ान के पवित्र महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है। यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।”
सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों, को ईद मुबारक। रमज़ान के महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है। यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2019
वेंकैया नायडू ने टि्वटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “ईद उल फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। यह पर्व ईश्वर के प्रति दृढ़ आस्था और विश्वास, समाज में करुणा और विचारों तथा कर्म की शुचिता का प्रतीक है।”
ईद उल फित्र के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। यह पर्व ईश्वर के प्रति दृढ़ आस्था और विश्वास, समाज में करुणा और विचारों तथा कर्म की शुचिता का प्रतीक है।#EidUlFitr#EidMubarak
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) June 5, 2019
Have a blessed Id-ul-Fitr. pic.twitter.com/71R9GMW3Tf
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर अपना हस्ताक्षर किया हुआ एक शुभकामना पत्र भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर सभी को बधाई। कामना करता हूँ कि आज का विशेष दिन हमारे समाज में सौहार्द, करुणा और शांति की भावना को बढ़ाये। सभी को खुशियां मिले।” (वार्ता)
Published : 5 June 2019, 10:27 AM IST
Topics : ईद ईद उल फितर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति राष्ट्रीय
No related posts found.