जानिए क्यो मुंबई जाने वाली इंडिगो उड़ान लौटी दिल्ली

मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि विमान में “अचानक दुर्गंध” आई और एहतियात के तौर पर उसे वापस लाना पड़ा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 February 2024, 3:36 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि विमान में “अचानक दुर्गंध” आई और एहतियात के तौर पर उसे वापस लाना पड़ा।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इंडिगो ने एक बयान में बताया कि विमान, उड़ान संख्या 6ई 449, उड़ान भरने के कुछ समय बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर लौट आया। इसमें कहा गया कि विमान में ‘‘अचानक दुर्गंध” महसूस की गई और पायलट मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली लेकर आया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक घोसालकर की हत्या मामले में जांच के लिए पुलिस ने की टीम गठित

विशिष्ट विवरण का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका।

एयरलाइन ने कहा, “यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।”