
नई दिल्ली: आज देश में बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यो में उपचुनाव हो रहे हैं। सबसे ज्यादा नजरें मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर टिकी हुई है। मध्य प्रदेश में तो सरकार में शामिल कई मंत्रियों की साख भीं दांव पर है। इन राज्यों में वोटिंग से ताजा अपडेट जानिए यहां।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिये 94 सीटों पर दूसरे चरण में अंतिम समाचार प्राप्त होने तक कुल 53.51 फीसदी मतदान की खबर है। हालांकि मतदान का प्रतिशत थोड़ा बढ सकता है।
मतदान का ताजा अपडेट
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ। इससे पहले शाम 5 बजे तक बिहार में 94 सीटों पर कुल 51.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश उपचुनाव में पांच बजे तक आठ सीटों पर 66.09 फीसदी मतदान हुआ था।
यूपी उपचुनाव में सभी सात सीटों पर शाम 5 बजे तक 51.22 फीसदी मतदान हुआ।
उपचुनाव
बिहार के अलावा देश के 10 राज्यों में भी उपचुनावों के लिये आज वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा नजरें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर टिकी हुई है। मध्य प्रदेश में तो सरकार में शामिल कई मंत्रियों की साख भीं दांव पर है, जिनके लिये आज जनता ने वोटिंग की।
राज्य और सीटों की संख्या
आज जिन राज्यों में 54 सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान किया गया, उनमें- मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, उत्तर प्रदेश की 7, कर्नाटक, ओड़िशा, झारखंड और नागालैंड की 2-2 सीटें समेत तेलंगाना, हरियाणा और छत्तसीगढ़ की 1-1 सीटें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिये 12 मंत्री समेत कुल 355 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
यूपी में 88 उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।
Published : 3 November 2020, 6:54 PM IST
Topics : bihar elections uttar pradesh voting उत्तर प्रदेश उपचुनाव बिहार मतदान