हिंदी
नई दिल्ली: आरबीआई ने सभी बैंकों को ऐसे नोटों को स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं जिन पर किसी ने कुछ लिखा हो, रंग लगा हो या गलती से धुलने के बाद जिनका रंग फीका पड़ गया हो। अगर किसी बैंक के अधिकारी या कर्मचारी ने ऐसे नोट लेने से मना किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरबीआई ने अब बैंकों को 50 से लेकर 2000 रुपए तक के सभी गंदे व लिखे नोटों को स्वीकार करने को कहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया। आरबीआई को की गई शिकायतों में कहा गया था कि बैंक ज्यादातर 500 और 2000 रुपये के गंदे और लिखे नोट नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published : 29 April 2017, 6:32 PM IST
Topics : आरबीआई पुराने नोट बैंक रुपये लिखे नोट
No related posts found.
No related posts found.