अमेठी से सांसद केएल शर्मा ने कांवड़ यात्रा पर यूपी सरकार के आदेश पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा

अमेठी के सांसद के एल शर्मा ने कहा कि मैं कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार द्वारा दिए गए आदेश को गलत मानता हूं। हमारा देश एक सेक्युलर देश है। इस देश में इस तरह की कोई बात नहीं होनी चाहिए ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 July 2024, 12:02 PM IST
google-preferred

रायबरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार द्वारा दिए गए आदेश पर अमेठी से सांसद केएल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई हैं, उन्होने मैं इस आदेश को गलत मानता हूं। हमारा देश एक सेक्युलर देश है। इस देश में इस तरह की कोई बात नहीं होनी चाहिए। यह बात अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच कही।

सांसद किशोरी लाल शर्मा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर व नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह के बीच पैदा हुए विवाद को लेकर मिलने आये थे। सांसद केएल शर्मा ने कहा कि हो सकता है सरकार ने यह अच्छे के लिए किया हो लेकिन इससे संदेश गलत जा रहा है। हमारा देश सेक्यूलर देश है। यहां पर सबको संविधान ने अधिकार दिए हैं। यहां पर गंगा जमुनी तहजीब के लिए हमारा उत्तर प्रदेश माना जाता है।अगर गंगा जमुनी तहजीब को चोट पहुंची है तो ठीक बात नहीं है। यह देश के लिए ठीक नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर बाहर के देश हमारे नागरिकों के साथ ऐसा सलूक करें तो कैसा लगेगा। इस संदर्भ में सरकार को सोचकर निर्णय लेना चाहिए। सरकार जनता के लिए होती है। सभी धर्म व जातियों का विकास करना, सब की भावना का ख्याल रखना सरकार का कार्य होता है। सरकार को राजधर्म का पालन करना चाहिए।