विजडन इंडिया ने चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, नये खिलाड़ी को मिला सबसे बड़ा अवार्ड

हाल में विजडन इंडिया ने इस साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। आप को जानकार हैरानी होगी कि इस बार कोहली या रोहित को नहीं बल्कि किसी अन्य खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। पढ़िए पूरी खबर …

Updated : 16 March 2018, 3:49 PM IST
google-preferred

ई दिल्ली: देश में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से ही दिग्गज बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। लेकिन इस साल के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर का अवार्ड केएल राहुल को मिला है। आप को जानकार हैरानी होगी कि राहुल अभी तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए है। अगर जितनी बार भी राहुल को टीम में मौका मिला है,उन्होंने अच्छा किया है। केएल राहुल को विजडन इंडिया का सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर चुना है। 

हाल में ही विजडन इंडिया अलमैनेक का छठा एडिशन हाल ही में रिलीज किया गया था। इस दौरान विजडन इंडिया ने राहुल को सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर चुना। बता दें कि राहुल इस समय श्रीलंका में चल रही निदाहस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा है। जहाँ पर उन्हें अभी तक सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका है।           

Published : 
  • 16 March 2018, 3:49 PM IST

Related News

No related posts found.